सारण में ट्रक की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत, दो घायल

छपरा ।

बिहार में सारण जिले के इसुआपुर थाना क्षेत्र में शनिवार को ट्रक की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गयी तथा दो अन्य घायल हो गये।
पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि विशुनपुरा गांव निवासी 55 वर्षीय पंचरत्न राम साइकिल से अपने घर से इसुआपुर बाजार की तरफ आ रहे थे। इसी दौरान बाबा लालदास मठिया गांव के समीप एक अनियंत्रित ट्रक ने साइकिल सवार को अपनी चपेट में ले लिया। इस घटना में साइकिल सवार की मौके पर ही मौत हो गयी। अनियंत्रित ट्रक ने मोटरसाइकिल पर सवार दो लोगों को भी अपनी चपेट में ले लिया,जिसके कारण दोनों मोटरसाइकिल सवार घायल हो गये।
सूत्रों ने बताया कि इस घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने घटनास्थल के समीप शव को रखकर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। मामले की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकार मामला शांत कराया।शव को पोस्टमॉर्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेज दिया गया है। घायलों की चिकित्सा स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र में की जा रही है। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है। पुलिस इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *