9 अक्टूबर को रिलीज होगा ऑल्ट बालाजी की वेब सीरीज गिरगिट का ट्रेलर

ओटीटी प्लेटफार्म ऑल्ट बालाजी अपने बेहतरीन कंटेंट के लिए जाना जाता है। एक से एक बेहतरीन कंटेंट और अलग-अलग जॉनरा वाली फिल्मों और वेब सीरीज के कारण ही ऑल्ट बालाजी के सब्सक्राइबर्स भी तेजी से बढ़ रहें हैं। अभी हाल ही में ऑल्ट बालाजी ने अपनी नई वेब सीरीज गिरगिट की अनाउंसमेंट की थी, जिसका टीजऱ आज रिलीज हो गया है।
गिरगिट का टीजऱ रोमांच और सस्पेंस से भरपूर है, और साथ ही यह बहुत एक्साइटिंग भी लग रहा है। ऑल्ट बालाजी ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर टीजऱ जारी किया और बताया कि सीरीज का ट्रेलर 9 अक्टूबर को रिलीज किया जाएगा।
टीजऱ जारी करते हुए ऑल्ट बालाजी के ऑफीशियल सोशल मीडिया हैंडल पर लिखा गया है, वार्निंग यही खत्म होती है। अब सबके रंग बदलेगें। गिरगिट का ट्रेलर 9 अक्टूबर को दोपहर 12 बजे रिलीज होगा।
इस वेब सीरीज में नकुल रोशन सहदेव, तान्या कालरा और अभिनेत्री त्रुपति खामकर मुख्य किरदार निभाते हुए नजर आएंगे। इसके अलावा इस वेब सीरीज में अस्मिता जग्गी, समर वर्मानी और शहवार अली भी अहम किरदार निभाते हुए नजर आएंगे।
बता दें कि गंदी बात जैसी प्रचलित वेब सीरीज बनाने के बाद यह पहली बार होगा कि जब ऑल्ट बालाजी जी ने  गिरगिट जैसी पागलपन वाली प्रेम पर आधारित वेब सीरीज बनाई हैं। वेब सीरीज को संतोष शेट्टी द्वारा निर्देशित किया गया है। बलजीत सिंह चड्डा द्वारा इस वेब सीरीज को प्रोड्यूस किया जा रहा है। सीरीज का प्रीमियर 27 अक्टूबर को ऑल्ट बालाजी पर होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *