फेसबुक की दोस्ती में इज्‍जत गंवा बैठी युवती

विकासनगर।
कोतवाली विकासनगर पुलिस ने हिमाचल की एक युवती की तहरीर पर सहारनपुर निवासी युवक के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज किया है। हिमाचल प्रदेश निवासी युवती ने दी तहरीर में बताया कि करीब दो साल पहले फेसबुक के माध्यम से आकाश चौधरी निवासी ग्राम नन्हेड़ा गुर्जर मोहनपुर गुर्जर रामपुर, जिला सहारनपुर, उत्तर प्रदेश से दोस्ती हुई थी। इसी बीच दोनों के बीच दोस्ती प्रगाढ़ हो गई।
युवती का आरोप है कि आकाश उसे घूमने का बहाना बनाकर विकासनगर ले कर आया और होटल में दुष्कर्म किया। जब युवती ने इसका विरोध किया तो युवक ने शादी का झांसा दिया। आरोप है कि बाद में युवक ने शादी से मना कर दिया। इस पर युवती ने कोतवाली में तहरीर दी। कोतवाल प्रदीप बिष्ट के अनुसार तहरीर पर आरोपित आकाश चौधरी के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज किया गया है। इसकी विवेचना कालसी थाने की दारोगा नीमा को सौंपी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *