महिला तस्कर 12 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार

हल्द्वानी। पुलिस की गश्त टीम ने एक महिला को स्मैक के साथ दबोच लिया। कोर्ट के आदेश के बाद महिला को जेल भेज दिया गया है। कोतवाल हरेन्द्र चौधरी ने बताया कि शुक्रवार को राजपुरा में वार्ड नंबर 13 निवासी भूरी (56) के संदिग्ध हालत में मिलने पर उसकी तलाशी ली गई तो उसके पास से 12.40 ग्राम स्मैक बरामद हुई। भूरी पहले भी स्मैक तस्करी में लिप्त रही है। उधर, मंडी क्षेत्र में हरिपुर केशव हाथी खाल थाना हल्द्वानी निवासी मनीष जोशी (22) को 5.82 ग्राम अवैध स्मैक के साथ किया गिरफ्तार किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *