मृणाल ठाकुर ने पूरी की अपनी आगामी फिल्म पिप्पा की शूटिंग

बॉलीवुड अभिनेत्री मृणाल ठाकुर ने सुपर 30, लव सोनिया और तूफान जैसी फिल्मों में अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाया है। उन्होंने अपनी आगामी फिल्म पिप्पा की शूटिंग पूरी कर ली है।
अभिनेत्री ने इस बात की पुष्टि अपने इंस्टाग्राम हैंडल से  अपनी तस्वीरें साझा करते हुए की। उन्होंने पोस्ट करते हुए लिखा,खूबसूरती और शोभा की परिभाषा एक फ्रेम में, मेरे हिस्से की शूटिंग पूरी हुई। मृणाल ने दो तस्वीरें साझा की हैं, पहली तस्वीर में मृणाल ने फिल्म से अपना लुक शेयर किया है और दूसरी तस्वीर उन्होंने अपने निर्देशक के साथ शेयर की है जिसमे में वे काफी खुश नजर आ रही हैं।
बता दें कि मृणाल की इस नयी फिल्म का निर्देशन एयरलिफ्ट जैसी फिल्म बनाने वाले निर्देशक राजा कृष्ण मेनन ने किया है। इस फिल्म का निर्माण सिद्धार्थ रॉय कपूर कर रहे हैं। फिल्म पिप्पा की कहानी  ब्रिगेडियर बलराम सिंह मेहता के ऊपर है,जिन्होंने वर्ष 1971 में भारत और पाकिस्तान के बीच में लड़े गए युद्ध के दौरान 45वें कैवेलरी टैंक स्क्वाड्रन को लीड किया था।
मृणाल ठाकुर आखिरी बार फिल्म तूफान में नजर आयी थी। इस फिल्म में उनके साथ फरहान अख्तर भी नजर आए थे। मृणाल को असल पहचान फिल्म सुपर 30 से मिली थी। दर्शको ने इस फिल्म को काफी पसंद किया था। अब देखना होगा कि मृणाल इस ड्रामा-वॉर फिल्म में कितनी छाप छोड़ पाएंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *