पितरों की स्मृति में पौधरोपण किया

ऋषिकेश

राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय ऋषिकेश में पितरों की स्मृति में पौधरोपण किया गया। पूर्व निदेशक एनपी माहेश्वरी ने पर्यावरण संरक्षण के लिए सभी से आगे आने का आह्वान किया। बुधवार को हरिद्वार रोड स्थित राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के पुस्कालय भवन के समीप पितरों की स्मृति में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। पूर्व निदेशक एनपी माहेश्वरी ने वटवृक्ष का पौधा लगाकर कार्यक्रम की शुरूआत की। कॉलेज प्रवक्ताओं ने पीपल, वटवृक्ष, आंवला, हरड, अमलताश, नीम, जामुन के पौधे रोपकर पितरों को विदाई देने के साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
प्राचार्य पंकज पंत ने कहा कि पौधरोपण के साथ उसका संरक्षण भी जरूरी है। तभी पौधरोपण की सार्थकता है। पर्यावरण को बचाने लिए पौधरोपण कार्यक्रम होते रहने चाहिए। मौके पर प्रवक्ता वीएन गुप्ता, विजय कुमार श्रीवास्तव, डा. मुक्तिनाथ यादव, डा. एपी सिंह, डा. अधिर कुमार, डा. सुमिता श्रीवास्तव, डा. कंचनलता आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *