शराब ठेके का आवंटन रद्द करने की मांग की

ऋषिकेश

कुनाऊं गांव में अंग्रेजी शराब के ठेके का विरोध जोर पकड़ने लगा है। क्षेत्रवासियों ने यमकेश्वर विधायक रितू खंडूड़ी को ज्ञापन सौंप इसके आवंटन को रद्द करने की मांग की है। बुधवार को कुनाऊं गांव के लोगों ने यमकेश्वर विधायक रितु खंडूड़ी को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कहा कि कुनाऊं गांव में अंग्रेजी शराब का ठेका आवंटित किया गया है। जबकि यह क्षेत्र राजाजी टाइगर रिजर्व के कोर जोन में है। इसमें किसी भी प्रकार के गैर वानिकी कार्य करने की अनुमति नहीं मिल सकती है। ऐेसे में जिला प्रशासन द्वारा उस क्षेत्र में शराब के ठेके का आवंटन कैसे किया जा सकता है। इस ठेके के आवंटन से जिला प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे हैं और क्षेत्रवासियों में रोष भी है। इसलिए इस ठेके के आवंटन को रद्द किया जाए। ज्ञापन देने वालों में चंद्रमोहन सिंह नेगी, विक्रम सिंह भंडारी, अनुप सिंह पयाल, प्रदीप सिंह रावत, रेखा रावत, सुरेंद्र सिंह असवाल, जुबैर हुसैन, उमेद सिंह आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *