चीन- रसायन फाइबर प्लांट में गैस रिसी, पांच की मौत
बीजिंग……..
चीन में एक रसायन फाइबर प्लांट में विषैली गैस का रिसने से बड़ा हादसा हो गया जिसमें पांच लोगों की मौत हो गई और कम से कम आठ लोग बीमार हो गए। घटना चीन के पूर्वोत्तर जिलिंग प्रांत में हुई।सरकारी ऐजेंसी ने अपनी एक खबर में स्थानीय अधिकारियों के हवाले से बताया कि यह घटना जिलिंग शहर में शनिवार देर रात हुई। अस्पताल में भर्ती लोगों की हालत स्थिर है।
