महानायक अमिताभ के स्वास्थ्य में गड़बड़ी, जल्द होगी सर्जरी

 

मुंबई………..

सदी के महानायक अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहते हैं। कभी ट्विटर पर तो कभी ब्लॉग के जरिए वह अपने प्रशंसकों के साथ लगातार संवाद करते हैं। वह कई मौकों पर अपनी जिंदगी से जुड़े किस्से भी शेयर करते हैं। अपने ब्लॉग में अमिताभ बच्चन ने बताया है कि उनकी एक सर्जरी होने वाली है।

महानायक अमिताभ बच्चन ने 27 फरवरी की रात को एक पोस्ट लिख कर अपने तमाम प्रशंसकों को जानकारी दी कि उनकी सर्जरी होने वाली है। उन्होंने लिखा- मेडिकल कंडीशन। सर्जरी। ज्यादा कुछ नहीं लिख सकता। अमिताभ के इतना लिखते ही उनके प्रशंसकों के दिल की धड़कने बढ़ गईं। सभी लोगों को यह डर सताने लगा कि आखिर अमिताभ बच्चन को अचानक क्या हो गया है? ऐसी कौन सी मेडिकल कंडीशन आ पड़ी है कि उन्हें सर्जरी करवानी पड़ रही है? सोशल मीडिया पर कयास लगाए जा रहे हैं, लेकिन अभी इस बारे में ज्यादा कुछ सामने नहीं आया है।

अमिताभ बच्चन ने ब्लॉग के अलावा 10 घंटे पहले इंस्टाग्राम पर भी अपनी एक फोटो शेयर की थी। उस फोटो को शेयर करते हुए अभिनेता ने कई सारे प्रश्न चिन्ह बनाए थे। अब उनका इस अंदाज में लिखना भी फैन्स की बेचैनी को बढ़ा रहा है। अभी तक कुछ भी साफ नहीं हो पाया है और हर कोई सिर्फ उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहा है।

सभी को उम्मीद है कि महानायक दोबारा फिट हो जाएंगे। मालूम हो कि यह पहली बार नहीं है, जब अमिताभ बच्चन को अस्पताल जाना पड़ा है या फिर उनकी कोई सर्जरी होने वाली है। कुली फिल्म के सेट पर हुए हादसे के बाद अमिताभ बच्चन को कई बार सर्जरी करानी पड़ी थी। इतने साल बाद भी एक्टर को वह तकलीफ आज भी परेशान करती है। अमिताभ पिछले साल कोरोना की चपेट में आ गए थे, तब भी उन्हें काफी समय तक अस्पताल में रहना पड़ा था, लेकिन उन्होंने कोरोना की लड़ाई जीत ली थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *