गोविंदा के बेटे यशवर्धन बॉलीवुड डेब्यू के लिए तैयार

गोविंदा को बॉलीवुड में किसी परिचय की जरूरत नहीं है। अपने डांस, स्टाइल और कॉमेडी से उन्होंने लाखों दिलों पर राज किया है। इस अभिनेता ने इंडस्ट्री को कई सुपरहिट फिल्में दी हैं। ये अलग बात है कि हाल के दिनों में गोविंदा का जादू फीका रहा है। अब जानकारी सामने आ रही है कि गोविंदा के बेटे यशवर्धन जल्द बॉलीवुड में कदम रखने वाले हैं। इस संबंध में गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा ने खुलासा किया है।
सुनीत ने बताया कि उनके बेटे यशवर्धन जल्द बॉलीवुड में डेब्यू करने वाले हैं। उन्होंने कहा, लॉकडाउन के कारण यशवर्धन की बॉलीवुड डेब्यू में देरी हुई है। फिलहाल हम कुछ लोगों से उनकी लॉन्चिंग को लेकर चर्चा कर रहे हैं। हम एक अच्छे प्रोडक्शन हाउस के साथ-साथ एक अच्छी कहानी की तलाश में हैं क्योंकि यह उनकी पहली फिल्म होगी।
सुनीता अपने बेटे यशवर्धन को बड़े पर्दे पर देखने के लिए बेहद उत्साहित हैं। उन्होंने बताया कि कैसे उनका बेटा यशवर्धन फिल्मों में कदम रखने के लिए खुद को तैयार कर रहा है। सुनीता ने कहा, यशवर्धन अपनी शारीरिक संरचना को बदलने के लिए प्रयासरत है। वह अभिनय सीखने, नृत्य करने और अन्य कामों को पूरा करने में व्यस्त है। हम बहुत जल्द ही उन्हें लॉन्च करेंगे। फैंस भी यशवर्धन की लॉन्चिंग का इंतजार कर रहे हैं।
यशवर्धन ने साजिद नाडियावाला के अधीन रहकर बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर के रूप में काम किया है। उन्होंने ढिशूम, किक 2 और तड़प जैसी फिल्मों को असिस्ट किया है। असिस्टेंट डायरेक्टर के रूप में उनका अनुभव एक्टिंग में काम आ सकता है। गोविंदा की एक बेटी टीना आहूजा भी हैं। उन्होंने 2015 में स्मीप कांग की फिल्म सेकेंड हैंड हसबैंड के साथ अभिनय की शरुआत की थी। फिल्म में गिप्पी ग्रेवाल, गीता बसरा और धर्मेंद्र भी थे।
हाल में गोविंदा के भांजे कृष्णा अभिषेक ने द कपिल शर्मा शो के उस एपिसोड की शूटिंग करने से इनकार कर दिया था, जिसमें गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता मेहमान के तौर पर शामिल होने वाले थे। गोविंदा से मनमुटाव के कारण कृष्णा ने यह फैसला लिया था। यह दूसरा मौका था जब कृष्णा ने गोविंदा के साथ शो में स्टेज शेयर करने से मना किया था। इसके पीछे मामा-भांजे के रिश्तों में कड़वाहट को मुख्य वजह बताया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *