कार्तिक आर्यन-सारा अली की फिर बनेगी जोड़ी, इम्तियाज अली की फिल्म में फिर मिलेगा काम?
डायरेक्टर इम्तियाज अली जल्द ही पंजाबी सिंगर अमर सिंह चमकीला की बायोपिक बनाने जा रहे हैं. अब अमर सिंह चमकीला के बेटे जयमान ने खुद इस फिल्म के लीड रोल के लिए अपनी पसंद का खुलासा कर दिया है. उन्होंने सारा कार्तिक के नाम पर मुहर लगाई है.
2019 में अपने रियल लाइफ लव एंगल को लेकर चर्चा में रहे कार्तिक आर्यन और सारा अली खान के बीच ब्रेकअप हो चुका है जिसके बाद उनके फैंस काफी दुखी भी हुए थे क्योंकि कहा जा रहा था कि दोनों एक्टर अब एक दूसरे के साथ कभी काम नहीं करेंगे. अब एक बार फिर दोनों के साथ आने की खबर इन दिनों बी टाउन में हॉट टॉपिक बनी हुई है और अगर ये एक्स कपल वाकई फिर साथ में नजर आया तो उनके फैंस के लिए ये किसी गुड न्यूज से कम नहीं है.
खबर है कि डायरेक्टर इम्तियाज अली जल्द ही पंजाबी सिंगर अमर सिंह चमकीला की बायोपिक बनाने जा रहे हैं. पहले फिल्म में लीड रोल के लिए रणबीर कपूर या आयुष्मान खुराना का नाम को लेकर चर्चा थी लेकिन अब अमर सिंह चमकीला के बेटे जयमान ने खुद इस फिल्म के लीड रोल के लिए अपनी पसंद का खुलासा कर दिया है. उन्होंने सारा कार्तिक के नाम पर मुहर लगाई है.
असल में सिंगर के बेटे जयमान ने एक इंटरव्यू में कहा है कि वो अपनी पिता की बायोपिक यूं तो इजाजत दे चुके हैं वैसे तो रणवीर कपूर या आयुष्मान खुराना को इस फिल्म में कास्ट करने की बात सामने रही थी पर जब इम्तियाज अली कार्तिक आर्यन और सारा अली खान के स्केचस लेकर उनके पास आए तो कार्तिक उनके पिता के रोल में परफेक्ट लग रहे थे.उन्होंने बताया कि इम्तियाज अली लुधियाना आये थे, वह यहां 3-4 घंटे रुके थे.वह मेरे पिताजी के बारे में अधिक से अधिक जानकारी चाहते थे लेकिन मैं ज्यादा कुछ बता सकता क्योंकि जब उनका निधन हुआ तब मैं महज 4 साल का था. इसलिए कितना मुझे याद है उतना ही बता पाया.
वहीं रही बात इस बायोपिक के लिए स्टार कास्ट की तो उन्होंने कार्तिक और सारा के नाम पर सहमति जताई है.हालांकि मेकर्स या कार्तिक-सारा की टीम द्वारा इस फिल्म और इस रोल के लिए अभी तक किसी भी तरह की घोषणा नहीं की गई है पर जिस तरह से जयम्मान ने इस बड़ी बात को जगजाहिर कर ही दिया है तो लगता है तो ये ही है कि एक बार फिर सारा कार्तिक की ऑन स्क्रीन केमिस्ट्री देखने को मिलेगी.
आपको बता दें कि अमर सिंह चमकीला एक पंजाबी सिंगर, सॉन्ग राइटर, म्यूजिशन और कंपोजर थे. 8 मार्च 1988 में चमकीला और उनकी पत्नी अमरजोत सहित उनकी टीम के 2 सदस्यों की हत्या कर दी गई थी. उस दौर में अमर सिंह के गानों को खूब पसंद किया जाता था और उनकी अच्छी खासी फैंस फॉलोइंग थी. कहा जाता है कि उनकी पॉपुलैरिटी की वजह से बाकी सिंगर्स ने उन्हें मरवा दिया. हालांकि, उनकी मौत की गुत्थी आज तक नहीं सुलझी.अब उनकी यही कहानी परदे पर दिखाई जाएगी. खैर अब देखना होगा कि इस बायोपिक के लिए फाइनली कार्तिक और सारा की नाम पर ही मुहर लगेगी या उनके फैंस को निराश होना पड़ेगा.
