स्ट्रीट लाइटें लगवाने की मांग

विकासनगर।

पूर्व सैनिक संगठन ने नगर पंचायत क्षेत्र में स्ट्रीट लाइटें लगवाने की मांग की है। मामले में संगठन पदाधिकारियों ने अधिशासी अधिकारी को ज्ञापन सौंपा है। सोमवार सुबह पूर्व सैनिक संगठन के अध्यक्ष वीर सिंह रावत के नेतृत्व में पूर्व सैनिक ईओ से मिले। उन्होंने ज्ञापन के माध्यम से ईओ को बताया कि क्षेत्र में हरिपुर, निगम रोड, शहीद स्थल आदि इलाकों में स्ट्रीट लाइटें नहीं हैं। इससे रात के अंधेरे में क्षेत्र की समस्त गलियां सुनसान और अंधेरी हो जाती हैं। ऐसे में स्थानीय लोगों को घरों से निकलकर बाजार तक पहुंचना मुश्किल हो जाता है। औद्योगिक क्षेत्र होने के कारण क्षेत्र के अधिकांश मोहल्लों से श्रमिक रात के समय ही घर लौटते हैं। कई श्रमिकों को रात के समय कम्पनियों में जाना होता है। लेकिन किसी भी गली में प्रकाश पथ की व्यवस्था न होने से उन्हें भी दिक्कतें उठानी पड़ती हैं। पूर्व सैनिकों ने ईओ से अनुरोध करते हुए क्षेत्रवासियों के हक में जल्द स्ट्रीट लाइटों की समस्या के समाधान की मांग की। ज्ञापन सौंपने वालों में राजेन्द्र बलूनी, अशोक नेगी, हरीश बिष्ट, संजीव उपाध्याय आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *