आप ने किए विभिन्न फ्रंटल संगठनों में पदाधिकारी नियुक्त

विकासनगर।

आम आदमी पार्टी ने सहसपुर विधानसभा क्षेत्र में अपने विभिन्न फ्रंटल संगठनों के पदाधिकारियों की नियुक्ति की है। पार्टी के नवनियुक्त पदाधिकारियों से संगठन को मजबूती विस्तार करने पर जोर दिया गया। आम आदमी पार्टी में सहसपुर विधानसभा क्षेत्र में सह संगठन मंत्री के पद पर फिरोज खान को नियुक्त किया गया है। युवा मोर्चा के विधानसभा उपाध्यक्ष पर संजय सोहल, राजेंद्र सिंह, अमित कुमार को उपाध्यक्ष बनाया गया है। रविराय को सह सचिव नियुक्त किया गया है। अल्पसंख्यक मोर्चा के विधानसभा अध्यक्ष पद पर तस्लीम आलम व उपाध्यक्ष पद पर सलीम और इमरान को नियुक्त किया गया। विधानसभा सचिव पद पर इसरार अहमद व सादिक को नियुक्त किया गया। इस मौके पर केंद्रीय जोन प्रभारी विचित्र, पछुवादून जिला अध्यक्ष गुरमेल राठौड़, व्यापार प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष अमित अग्रवाल, पूर्व प्रभारी सहसपुर विधानसभा वीरेंद्र, जिलाअध्यक्ष युवा मोर्चा मोहित जोशी, जिला उपाध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा गुलफाम, संगठन मंत्री विकास विधानसभा मनोज चौधरी आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *