किसानों ने भाजपा सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर पुतला फूंका
ऋषिकेश।
लखीमपुर की घटना के विरोध में किसानों ने डोईवाला में पुतला फूंककर भाजपा सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। बाद किसान तहसील परिसर में धरने पर बैठ गए। इसके बाद एसडीएम के माध्यम से एक ज्ञापन भेजा गया। किसानों में कांग्रेस जिलाध्यक्ष गौरव सिंह, सागर मनवाल, रणजीत सिंह, जसवंत सिंह, जाहिद अंजुम, सुरेंद्र सिंह खालसा, इंद्रजीत सिंह, उमेद बोरा, सुरेंद्र सिंह राणा आदि किसान मौजूद रहे।
