केरल के मुख्य चुनाव अधिकारी पद की शपथ लेंगे डॉ विश्वास मेहता
नई दिल्ली……
राजस्थान के डॉ विश्वास मेहता सोमवार को केरल के मुख्य चुनाव अधिकारी पद की शपथ लेंगे। वह शनिवार को केरल के मुख्य सचिव पद से सेवा निवृत हो गए हैं। मेहता ने शनिवार को केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान और मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन के सम्मान में लंच का आयोजन किया।
इस अवसर पर उनकी पत्नी प्रीति मेहता, पिता डॉ प्रीतम कुमार मेहता और परिवार के अन्य सदस्य भी मौजूद थे। डॉ विश्वास मेहता सोमवार को प्रातः दस बजे केरल के राजभवन में मुख्य चुनाव अधिकारी पद की शपथ लेंगे। केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान उन्हें इस नए संवैधानिक पद की शपथ दिलाएंगे।
