देवलथल में बिजली की सिंगल केबिल बिछाई जाए

पिथौरागढ़। राजीव गांधी पंचायत राज संगठन के जिला संयोजक जगदीश कुमार ने देवलथल क्षेत्र में बिजली की सिंगल केबिल बिछाई जाने की मांग की है। मंगलवार को जगदीश ने यूपीसीएल के अधिशासी अभियंता को ज्ञापन दिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि देवलथल बाजार क्षेत्र में बिजली के तार जगह-जगह लटके हुए हैं। इससे लोगों को दुर्घटना का खतरा सता रहा है। उन्होंने आमजन की सुरक्षा को देखते हुए सिंगल केबिल बिछाने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *