किसान आंदोलन का सपा ने किया समर्थन

ललितपुर।

भारतीय किसान यूनियन टिकैत एवं बुन्देलखण्ड किसान यूनियन के बैनर तले किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष तिलक यादव एड. के नेतृत्व में किसानों के आंदोलन को सफल बनाने के लिए पूर्ण रूप से समर्थन दिया गया। इस दौरान किसानों ने मांग उठाते हुये कहा कि केंद्र सरकार द्वारा पारित तीन काले कानून वापस लिए जाएं, इस बार अतिवृष्टि से खरीफ की फसलों को पूर्णता नुकसान हुआ है जिसकी सर्वे कराकर सहायता दिलाने की मांग की। जिले की सभी नहरों व माइनर सही समय पर साफ कराए जाएं। जिले में अन्ना जानवरों की समस्या भयंकर रूप धारण कर चुकी है जिस पर शीघ्र अंकुश लगाया जाए। पिछले वर्षों 2018 ,2019 ,20 के कई किसानों का फसल बीमा अभी तक नहीं मिला जिसे शीघ्र चलाया जाए। सही समय से सहकारी समितियों का संचालन समुचित व्यवस्था कराई जाए जिससे किसानों को उर्वरक उचित दाम पर सही समय पर मिल सके। इस दौरान कांग्रेस के सपा जिलाध्यक्ष तिलक यादव एड., जिला उपाध्यक्ष जितेन्द्र सिंह जीतू सरदार, महासचिव कृष्ण स्वरूप निरंजन, नगराध्यक्ष राजेश झोजिया, अमर सिंह भैरा के अलावा बुंदेलखंड किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष विश्वनाथ यादव, कीरत बाबा, नरेश कुमार पाठक, पंडित आसाराम तिवारी, राकेश रजक एड., जगन्नाथ झा, रज्जन सिंह राजपूत, रामकुमार मुखिया, राहुल सेन की आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *