नगर निगम पर सफाई में लापरवाही बरतने का आरोप
देहरादून।
सेवक आश्रम रोड निवासी और आयकर विभाग के सेवानिवृत्त आयुक्त जीआर देव ने नगर निगम पर सफाई में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि डीएल रोड और सेवक आश्रम रोड का सारा कचरा उनके घर के आगे डाला जा रहा है। यहां कूड़े के ढेर पर आए दिन सुअरों का जमावड़ा लगा रहता है। इससे बीमारी फैलने का खतरा पैदा हो गया है। उन्होंने सफाई व्यवस्था सुधारने की मांग की है।
