रोटरी क्लब ने धूमधाम से मनाया अन्नपूर्णा दिवस

रुड़की। रोटरी क्लब सेंट्रल के सदस्यों ने कुष्ठ आश्रम चावमंडी में अन्नपूर्णा दिवस धूमधाम से मनाया। क्लब अध्यक्ष वैभव सिंह की अध्यक्षता में आश्रम के मंदिर में पूजा-अर्चना कर भगवान को भोग लागाकर आश्रम में रहने वाले परिवारों को भोजन कराया गया। इस दौरान क्लब की फर्स्ट लेडी सविता सिंह ने सभी को रोटरी क्लब के बारे में बताया। कहा कि रोटरी क्लब मानव सेवा के लिए हमेशा तैयार रहता है। इस अवसर पर क्लब के संरक्षक प्रमोद कुमार गुप्ता, अध्यक्ष वैभव सिंह, सचिव प्रीति अग्रवाल, राधेश्याम गुप्ता, सविता सिंह, राकेश अग्रवाल, आदर्श कपानिया, नीता मित्तल, अरुण मित्तल, दीपक शर्मा, सतेंद्र सैनी, रमा गुप्ता, अर्चना सैनी, दिनेश सैनी, वर्णित अग्रवाल आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *