दूसरे दिन भी सस्ता हुआ कीमती धातु

मुंबई।

वैश्विक बाजार में लौटी रौनक के बावजूद स्थानीय स्तर पर मांग फिसलने से आज घरेलू सर्राफा बाजार में सोना 145 रुपये प्रति दस ग्राम और चांदी 609 रुपये प्रति किलोग्राम गिरकर लगातार दूसरे दिन सस्ती रही।
अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर सोना हाजिर 0.43 प्रतिशत चढ़कर 1750.01 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। हालांकि अमेरिकी सोना वायदा 1747.70 डॉलर प्रति औंस पर सपाट रहा। इसी तरह चांदी हाजिर भी 0.15 प्रतिशत की तेजी के साथ 22.52 डॉलर प्रति औंस बोली गई।
वैश्विक स्तर पर कीमती धातुओं में आई तेजी का असर देश के सबसे बड़े वायदा बाजार एमसीएक्स में नहीं देखा गया। इस दौरान सोना 145 रुपये सस्ता होकर 45911 रुपये प्रति दस ग्राम और सोना मिनी 141 रुपये कमजोर होकर 45942 रुपये प्रति दस ग्राम रह गया। साथ ही चांदी 609 रुपये की बड़ी गिरावट लेकर 60180 रुपये प्रति किलोग्राम और चांदी मिनी 568 रुपये उतरकर 60441 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *