भाजपा में जाते ही भ्रष्ट्राचारी हो जाते हैं पाक साफ: कुमारी शैलजा

हरिद्वार

कांग्रेस प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा ने कहा कि भाजपा जिन पर उंगली उठाती थी, उन्हें आज गले लगा रही है। भाजपा पर तंज सकते हुए कहा कि आखिर उनकी पार्टी में जाते ही सबके सारे दाग कैंसे दूर हो जाते हैं। उत्तरी हरिद्वार स्थित जयराम आश्रम में उन्होंने आश्रम प्रमुख ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी से मुलाकात की। पत्रकार वार्ता में शैलजा ने कहा कि कांग्रेस की स्टार प्रचारक प्रियंका गांधी शनिवार को रुड़की में रैली करेंगी। जनता देख रही है कि कौन का दल उनके दर्द को समझ रहा है। प्रियंका गांधी जो संदेश लेकर उत्तराखंड आएंगी, उससे लोगों में नई ऊर्जा आएगी। कांग्रेस प्रदेश प्रभारी ने आरोप लगाया कि दस साल में भाजपा सरकार ने केवल हवाई बातें की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *