स्कीम वर्कस का कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन

मथुरा।
स्कीम वर्कस ने कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने लंबित मांगों को पूरा किए जाने के लिए एक ज्ञापन भी सौंपा। दोहर बाद स्कीम वर्कस टैंक चौराहे पर एकत्रित हुए और यहां से नारेबाजी करते हुए कलक्ट्रेट की ओर बढे। हाथों में बैनर और तख्तियां लिए प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए पुलिस ने प्रयास किए लेकिन  प्रदर्शन कर रहे वर्कस जिलाधिकारी कार्यालय कैम्पस के मुख्य गेट तक पहुंच गए। यहां गेट बंद कर दिया गया और उन्हें जिलाधिकारी कार्यालय तक नहीं जाने दिया। इससे नाराज वर्कस ने नारेबाजी शुरू कर दी। एसडीएम प्रदर्शनकारियों की बात सुनने पहुंचे और उनसे ज्ञापन लिया। लम्बे समय से लंबित चली आ रहीं मांगों को लेकर आशा कार्यकत्रियों, आंगनबाडियों, रसाईया तथा दूसरे इसी तरह की सेवाओं में लगीं कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन में भाग लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *