स्वास्थ्य मेले का 225 लोगों ने उठाया लाभ

पौड़ी

आयुष्मान भव अभियान के तहत मेडिकज कॉलेज श्रीनगर के तत्वावधान में कम्युनिटी स्वास्थ्य मेले का आयोजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद नौगांखाल में किया गया। मेले का शुभारम्भ मुख्य अतिथि ब्लाक प्रमुख नीरज पांथरी द्वारा किया गया। ब्लाक प्रमुख ने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों में को अधिक से अधिक लाभ उठाना चाहिए। जिससे उन्हें स्वास्थ्य संबंधित लाभ मिल सके। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नौगांवखाल विशेषज्ञ हैल्थ मेले में 225 लोगों की सूगर, हाइपरटेंशन, ओरल, ब्रेस्ट, नेत्र रोग आदि की जांच की गयी। स्वास्थ्य मेले में 15 आयुष्मान कार्ड, 151 आभा आईडी व 2 लोगों द्वारा अंगदान की शपथ ली गयी। मौके पर डा. अरविंद नौटियाल, डा. निकिता, डा. आलोक कुमार, डा. सोनाली जोशी, डा. प्रकाश श्रीवास्तव, डा. उर्वशी, डा. सईदुर रहमान, डा. पार्थ दत्ता आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *