रितिक रोशन के साथ कनेक्टेड महसूस करती हूं :वाणी कपूर

वाणी कपूर ने रणवीर सिंह, रितिक रोशन, अक्षय कुमार जैसे स्टार्स के साथ काम किया और अब वह रणबीर कपूर के साथ ‘शमशेरा  में नजर आनेवाली हैं। हालांकि वाणी ने यह भी स्वीकार किया है कि बतौर ऐक्टर और स्पॉटलाइट में रहने के बावजूद वह काफी इंट्रोवर्ट और शर्मीली हैं। वाणी कपूर ने कहा है कि वह रितिक से काफी कनेक्टेड फील करती हैं।
वाणी ने कहा, ‘मैं काफी प्राइवेट पर्सन हूं, मुझे अपना स्पेस पसंद है। चाहे वो काम की जगह ही क्यों न हो, मैं लोगों से काफी कम बातें करती हूं। मैं चुप रहने वालों में से हूं और ऐसे में लोग घमंडी और एरोगेंट समझते हैं।
को-स्टार्स से उनकी कैसी बनती है? इस सवाल पर वाणी ने कहा, ‘जिन लोगों के साथ मैंने काम किया है उनमें से रणवीर की बात करूं तो वह काफी बातूनी है। वह ऐसे हैं जो आपको भी बातूनी बना सकता है। बेफिक्रे की शूटिंग के दौरान मैंने उनके साथ काफी समय बिताया है। वह सुपर फ्रेंडली पर्सन हैं।
वाणी वे बताया कि को-स्टार रितिक रोशन के साथ वह काफी कनेक्टेड फील करती हैं। उन्होंने कहा, ‘बतौर ऐक्टर और पर्सन मैं रितिक के साथ काफी कनेक्टेड महसूस करती हूं। मुझे लगता है कि मैं उनकी तरह काम करती हूं। हमारी सोच एक-दूसरे से काफी हद तक मिलती है। उनकी तरह मैं भी अपने काम को लेकर एक बड़ी क्रिटिक्स हूं। अनिश्चतताओं को लेकर भी हम एक जैसे हैं। कुल मिलाकर हमारा टेम्पो और वेवलेंथ मैच होता है। जब वह बातें करते हैं तो काफी मस्ती करती हैं, वह सुपर फनी हैं। उन्हें लगता है कि मैं भी काफी फनी हूं। मुझे यह जानकर अच्छा लगा कि उन्हें मेरी कंपनी पसंद है।
वाणी ने रणबीर कपूर को लेकर भी बातें कीं और कहा, ‘हमने शूटिंग के दौरान लद्दाख में काफी समय साथ बिताया और इस दौरान उन्हें अच्छी तरह से जानने का मौका मिला। वह फनी, स्मार्ट, लॉजिकल हैं। वह हर किसी के बारे में हर बात जानते हैं और वह काफी शरारती किस्म के भी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *