जनसभा को लेकर देहात में किया जनसंपर्क
रुड़की। लक्सर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की ओर से दो जनवरी को माता सावित्री बाई फुले की जयंती के उपलक्ष्य में लक्सर में सम्मेलन किया जा रहा है। सम्मेलन में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत व कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल शिरकत करेंगे। सम्मेलन की सफलता के लिए गुरुवार को कांग्रेस नेता मास्टर कुशलपाल सैनी, संजय सैनी, रविपाल सैनी, यशवीर सिंह, सुभाष सैनी, कमलकांत, सुरेंद्र सैनी आदि ने लक्सर के गांव निरंजनपुर, दरगाहपुर डुमनपुरी, कलसिया, मुंडाखेड़ा कलां, खड़ंजा कुतुबपुर गांवों का दौरा किया। उन्होंने ग्रामीणों को सम्मेलन की जानकारी देते हुए इसमें भाग लेने की अपील की। कहा कि प्रदेश में शिक्षा व रोजगार को बढ़ाना है तो कांग्रेस के साथ जुड़ना होगा।
