मोदी सरकार की पिच आमजनों के लिए कमरतोड़ महंगाई से भरी, बेरोजगारों को मिल रही लाठियां: प्रियंका गांधी

 

लखनऊ…….

उत्तर प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस महासचिव और यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी ने योगी-मोदी सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। प्रियंका गांधी ने गुरुवार को अपने ट्वीट में लिखा,‘पिछले तीन महीने में घरेलू गैस सिलेंडर पर 200 रुपए बढ़े। इसके अलावा पेट्रोल-डीजल शतक मार रहे हैं। अर्थव्यवस्था के दोनों छोरों पर खरबपति मित्रों के लिए बैटिंग करने वाली मोदी सरकार की पिच आमजनों के लिए कमरतोड़ महंगाई से भरी हुई है।

यही नहीं, प्रियंका गांधी ने अपने दूसरे ट्वीट में योगी-मोदी सरकार पर बेरोजगारों को रोजगार देने के वायदे को लेकर भी हमला किया है। इस दौरान उन्‍होंने ट्वीट में लिखा, श्वादा था हर साल 2 करोड़ रोजगार देंगे। उत्‍तर प्रदेश में वादा था 5 साल में 70 लाख रोजगार देंगे। बेरोजगारी अपने चरम पर है। नेशनल सर्विस पोर्टल पर 1 करोड़ लोगों ने नौकरियां मांगी, तो मात्र 1.77 लाख लोगों को नौकरियां मिलीं। यूपी में युवा बोलता है मोदी जाब दो तब उस पर लाठी बरसाई जा रही हैं।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *