मार्ग दुरुस्त करने की मांग को पार्षद ने सौंपा डीएम को ज्ञापन

श्रीनगर गढ़वाल।

नगर पालिका क्षेत्र श्रीनगर में अस्थायी डम्पिंग जोन से
स्थानीय जनता को हो रही समस्या व पौड़ी विधानसभा के अंतर्गत बिल्वकेदार
पुल से कोटि लगा गिर गांव तक के मार्ग को दुरुस्त करने की मांग को लेकर
नगर पालिका सभासद श्रीनगर विनीत पोश्ती ने जिलाधिकारी पौड़ी को ज्ञापन
दिया। ज्ञापन में उन्होंने कहा कि श्रीनगर में बने अस्थायी डम्पिंग जोन
की स्थिति वर्तमान समय में अत्यधिक दयनीय है। उक्त डम्पिंग स्थल के 500
मीटर के परिधि में कंसमर्दिनी मार्ग, तिवाड़ी मोहल्ला, कमलेश्वर,
मोहल्ला, नगरपालिका कार्यालय एवं वार्ड सं. 5,6,7,9 का क्षेत्र आता है।
इस स्थल की स्थिति इतनी दयनीय हो चुकी है कि बारिश के समय मुख्य बद्रीनाथ
मार्ग तक कूड़े की गन्दगी से आम-जनता परेशान हो जाती है। उन्होंने शहर
वासियों को हो रही इस समस्या के निदान के लिए ठोस उपाए किए जाने की मांग
की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *