15 घंटे बाद खुला कर्णप्रयाग में बदरीनाथ हाईवे

चमोली।

शनिवार शाम यहां उमा माहेश्वर आरम के पास करीब पांच बजे बंद हुआ
बदरीनाथ हाईवे रविवार सुबह आठ बजे वाहनों के लिए खुल पाया। हालांकि बताया
जा रहा है कि मध्यरात्रि को यहां कुछ वाहन निकले। लेकिन पहाड़ी से लगातार
मलबा आने से फिर बंद हो गया। जिससे रविवार सुबह सुचारू किया गया। बदरीनाथ
हाईवे पर उमा माहेश्वर आश्रम से उमट्टा बैंड तक करीब तीन जगह हाईवे पर
भूस्खलन जोन सक्रिय हैं। आए दिन इन स्थानों पर मलबा आने से हाईवे बाधित
हो रहा है। शनिवार शाम करीब साढ़े तीन बजे से मलबा आना शुरू हुआ। जिससे
बड़े वाहन नहीं जा पा रहे थे। लेकिन शाम पांच बजे यहां भारी मात्रा में
मलबा, पेड़ और बोल्डर आ गए। जिससे यहां हाईवे पूरी तरह बंद हो गया। बताया
जा रहा कि एनएच के प्रयास से रात करीब साढ़े ग्यारह बजे कुछ वाहन निकले।
लेकिन लगातार मलबा आने से यह सडक़ फिर बंद हो गई। जिससे कई लोग वापस
लंगासू, कालेश्वर सहित कर्णप्रयाग पहुंचे। यही नहीं कई छोटे वाहन करीब 40
किमी की अतिरिक्त दूरी पार करते हुए सोनला से सिलंगी होते हुए धारडुंग्री
से कर्णप्रयाग पहंचे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *