एडीओ पंचायत का स्पष्टीकरण किया तलब

पौड़ी। डीएम ने ब्लॉक कार्यालय पौड़ी का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान एडीओ पंचायत के भ्रमण और उपस्थिति पंजिका में विरोधाभास मिलने पर डीएम ने उनका तलब किया। डीएम ने खंड विकास अधिकारी को ब्लॉक के सभी पटलों के दस्तावेजों को व्यवस्थित करने के निर्देश दिए।
डीएम डा.आशीष चौहान ने ब्लॉक कार्यालय के निरीक्षण के दौरान पीएमएसवाई के पटल प्रभारी एबीडीओ के कक्ष में विद्युत व्यवस्था नहीं होने पर कड़ी फटकार लगाई। डीएम ने पीएमएसवाई के लाभार्थियों की प्रतीक्षा सूची का निरीक्षण करते हुए कहा कि सूची में किसी भी प्रकार की गड़बडी पाये जाने पर संबंधित अधिकारी की जवाबदेही तय की जाएगी। डाक पंजीका का निरीक्षण करते हुए पत्र प्रेषण की प्रक्रिया में देरी पर डीएम ने कार्य में में सुधार लाने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान डीएम ने ग्राम स्तर के विभिन्न पहुंच मार्गों के निर्माण में नियमों का सख्ती से पालन करने, मनरेगा कार्यों में प्रगति लाने के निर्देश दिए। इस मौके पर बीडीओ शिव सिंह भंडारी, एबीडीओ टीकाराम, एडीओ पंचायत मदन लाल राणा, उप कार्यक्रम अधिकारी दीपक नेगी, सहायक समाज कल्याण अधिकारी अनिल सेमवाल आदि शामिल थे।.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *