आयुक्त ने भेजा गोण्डा में सेफ सिटी परियोजना लागू किये जाने का प्रस्ताव

  गोण्डा।
आयुक्त, देवीपाटन मंडल एस०वी०एस० रंगाराव ने बताया है कि लखनऊ सेफ सिटी परियोजना की भांति ही जनपद गोण्डा में भी सेफ सिटी परियोजना लागू किये जाने के संबंध में प्रस्ताव उपलब्ध कराये जाने के शासन के निर्देश पर आज उनकी ओर से प्रस्ताव अपर पुलिस महानिदेशक महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन उ0 प्र0 लखनऊ को प्रेषित कर दिया गया। उन्होंने बताया कि प्रेषित प्रस्ताव के अनुसार शहर में महिलाओं की सुरक्षा एवं सम्मान के दृष्टिगत 90 स्थानों पर सीसी , टीवी . कैमरों की स्थापना होनी है । पिंक बूथ की स्थापना के लिए 22 स्थान चिन्हित किये गये हैं । जिला चिकित्सालय परिसर में , वन स्टाप सेंटर के साथ ही आशा ज्योति केन्द्र का संचालन किया जाना है । जिसमें पीड़ित महिलाओं को एक ही छत के नीचे समस्त कानूनी एवं चिकित्सा संबंधी सुविधाएं उपलब्ध करायी जायेगी ।
     आयुक्त ने बताया कि महिलाओं के अधिक आवागमन वाले 4 स्थानों पर पिंक टायलेट बनवाये जायेंगें।  15 डार्क स्पाट एरिया चिन्हित किये गये है , जहां नगर पालिका परिषद एवं विद्युत विभाग द्वारा समुचित प्रकाश की व्यवस्था करायी जायेगी । महिलाओं की सुरक्षित यात्रा हेतु शहर से 12 विभिन्न मार्गो पर सिटी बसों का संचालन भी प्रस्तावित है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *