चोरी की नौ साइकिल समेत युवक गिरफ्तार

रुड़की। कोतवाली गंगनहर पुलिस ने चोरी की साइकिल समेत एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। जिसके कब्जे से नौ साइकिल बरामद हुई है। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है। गंगनहर कोतवाली इंस्पेक्टर मनीष उपाध्याय ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से अलग-अलग क्षेत्रों से साइकिल चोरी होने की सूचना मिल रही थी। पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए सीसीटीवी फुटेज को खंगाला और मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया। सटीक सूचना के बाद रविवार को पुलिस ने नायरा पेट्रोल पम्प के पास से चोरी की गई साइकिलों के साथ एक अभियुक्त को पकड़ा। जिसकी पहचान अरशद उर्फ बंटी पुत्र नईम निवासी गुलाब नगर थाना गंगनहर के रूप में हुई। इंस्पेक्टर ने बताया कि आरोपी एक शातिर किस्म का अपराधी है। वह इन साइकिलों को किसी से भी बच्चे बीमार है का बहना बनाते हुए औने पौने दामों पर बेच देता था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *