पीएचसी पर फिर शुरू कराई गई कोविड की जांच
बिजनौर
नजीबाबाद में पीएचसी पर दो दिन पूर्व अचानक कोविड की जांच बन्द करा दी गई थी। इससे जांच को पहुंचने वाले लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र नगर से चार किलोमीटर दूर होने के कारण जांच कराने के लिए लोग परेशान थे।
शनिवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र नजीबाबाद पर कोविड की जांच एक बार फिर शुरू होने से नगरवासियों ने राहत की सांस ली। बताते चलें कि सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सीएचसी नगर से चार किलोमीटर दूर कोटद्वार रोड पर स्थित है। पीएचसी पर तीन दिन पूर्व काविड की जांच बन्द करके सीएचसी पर जारी रखने के आदेश किए गए जिससे पीएचसी पर जांच को पहुंचने वाले लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
सीचसी नगर से चार किलोमीटर दूर है और लॉक डाउन के दौरान भीषण गर्मी में चार किलोमीटर दूर जाना वास्तव में एक टेढ़ी खीर के समान है। समीपुर जाकर जांच कराने के लिए लोगों को साधन भी आसानी से नहीं मिल रहा था क्योकि लॉक डाउन में रिक्शा भी नहीं चल रही। परेशानियों को देखते हुए लोगों ने प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पर कोविड की जांच कराने की मांग की थी। हिन्दुस्तान में भी समस्या को प्रमुखता से प्रकाशित किया गया था। प्रभारी चिकत्साधिकारी डॉ. सर्वेश निराला ने बताया कि परेशानी को देखते हुए शनिवार से पीएचसी पर भी कोविड की जांच शुरू करा दी गई है।
