विघ्नहर्ता गणेश विभिन्न रूपो में कल घर-घर व पंडालो में विराजेंगे

रायपुर।

देश के अन्य राज्यों की तरह राजधानी रायपुर सहित पूरे छत्तीसगढ़ में भी 10 सितंबर से गणेशोत्सव की धूम मचेगी। विघ्नहर्ता श्री गणेश विभिन्न रूपों में लोगों के घर-घर व पंडालों में विराजेंगे। इसके लिए लोगों द्वारा जोर-शोर से तैयारियां की जा रही है।
राजधानी रायपुर में गणेशोत्सव को लेकर लोगों में भारी उत्साह देखा जा रहा है। श्रीगणेश की मूर्ति घर में विराजित करने के लिए आज से ही बाजार जाकर मूर्ति खरीदने लगे है। वहीं गली-मोहल्लों व अन्य सार्वजनिक स्थानों में भी श्रीगणेशोत्सव समितियों द्वारा विघ्नहर्ता को विराजने के लिए जोरशोर से तैयारी कर रहे है। कई समितियों द्वारा गणेश की मूर्ति पहले ही बुकिंग करा लिए है जो शुभ मुहूर्त पर ढोल, नंगाड़ो व पूजा-अर्चना के साथ मूर्ति लाकर पंडाल में स्थापित करेंगे।
इधर प्रदेश के सभी जिलों में प्रशासन द्वारा गणेशोत्सव को लेकर गाईड लाइन भी जारी किया है। गणेशोत्सव समितियों द्वारा कोरोना को लेकर जारी गाईड लाइन का पालन करते हुए पंडालों में श्रगणेश मूर्ति की स्थापना की तैयारी कर रहे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *