समाज के विकास के लिए साक्षरता का बड़ा महत्व-विनोद चंद्राकर
महासमुंद।
साक्षरता मिशन प्राधिकरण समिति के तत्वाधान में अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस आयोजित सम्मान समारोह में बतौर मुख्य अतिथि संसदीय सचिव व विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर ने साक्षर हुईं महिलाओं, स्वयंसेवी शिक्षक व सर्वेकर्ता शिक्षकों को साल-श्रीफल व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि समाज के विकास के लिए साक्षरता जरूरी है।
आज बुधवार को शासकीय डीएमएस स्कूल में साक्षरता मिशन प्राधिकरण समिति के तत्वाधान में अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर सम्मान समारोह व संगोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसके मुख्य अतिथि संसदीय सचिव व विधायक श्री चंद्राकर थे। अध्यक्षता जनपद अध्यक्ष यतेंद्र साहू ने की। विशेष अतिथि के रूप में जनपद सदस्य कुणाल चंद्राकर, रेखराज शर्मा, जागेश्वर सिन्हा, रेखराज साहू मौजूद थे। मां सरस्वती की पूजा-अर्चना के बाद कार्यक्रम की शुरूआत हुई।
