जमुनापार पुलिस ने 24 घंटे में छह वांछित दबोचे

मथुरा।

थाना जमुनापार पुलिस ने अभियान चला कर 24 घण्टे में छह वांछितों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। प्रभारी निरीक्षक थाना जमुनापार शशि प्रकाश शर्मा ने बताया कि सुखदेवपुर सिहोरा मोड जमुनापार से वांछित अभियुक्त  अमरनाथ पुत्र स्व. राधेश्याम, दिगम्बर सिंह पुत्र राधेश्याम निवासीगण ग्राम डेगरा थाना जमुनापार तथा बृजकिशोर उर्फ गुड्डू पुत्र चरन सिंह निवासी रैपुरा थाना सहपऊ जनपद हाथरस को गिरफ्तार किया गया है।  एससी, एसटी एक्ट में वांछित चल रहे बच्चू सिंह पुत्र किशन सिंह निवासी डेगरा थाना जमुनापार, केशव उर्फ कलक्टर पुत्र बच्चू सिंह निवासी डेगरा थाना जमुनापार को गिरफ्तार किया गया। वादी विजेन्द्र पुत्र तेजपाल सिंह निवासी श्रीमान पैलैस जमुना कोल्ड के सामने बल्देव रोड थाना जमुनापार से प्रेमसिंह पुत्र तेजपाल, नारायन सिह पुत्र स्व. मंगीलाल निवासी शहजादपुर सोनई थाना जमुनापार द्वार सत्तो पुत्र विजय सिंह निवासी प्रीति विहार कालोनी थाना जमुनापार मथुरा जंगला (खिडकी) चोरी कर ले जाते समय गिरफ्तार किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *