शांतिभंग में तीन गिरफ्तार

ऋषिकेश। रायवाला पुलिस ने शांतिभंग के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। इनके खिलाफ धारा 151 सीआरपीसी के तहत कार्रवाई की गई। रायवाला थानाध्यक्ष भुवनचंद्र पुजारी के मुताबिक शनिवार को छिद्दरवाला में आपस में लड़ाई झगड़ा करने पर दो लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया। उनकी पहचान संजीव कुमार पुत्र स्व. राम अवतार सिंह और दीपक शर्मा पुत्र नरेश शर्मा निवासी छिद्दरवाला के रूप में हुई। वहीं छिद्दरवाला में मिलन पुत्र सुरेंद्र सिंह निवासी मेहर देवता मंदिर, छिद्दरवाला को पत्नी और परिवार के सदस्यों के साथ झगड़ा करने पर गिरफ्तार किया गया। तीनों लोगों को पुलिस ने शांतिभग करने के मामले में एसडीएम कोर्ट में पेश किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *