भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा क्षेत्रीय अध्यक्ष का कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

फतेहपुर।

भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा के कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्रीय अध्यक्ष अजीत सिंह छाबड़ा के प्रथम जनपद आगमन पर रविवार क्षेत्रीय मंत्री मोहम्मद रमीज, नौशाद वारसी के नेतृव में भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से स्वागत किया।
छोटी बाजार चूड़ी वाली गली स्थित भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के क्षेत्रीय मंत्री मोहम्मद रमीज़ के आवास पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने अल्पसंख्यक मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष अजीत सिंह छाबड़ा का स्वागत किया। जिलाध्यक्ष मोहम्मद अलीक खान उर्फ कल्लू ने दिलशाद व नौशाद वारसी उर्फ बच्चन के साथ बड़ी संख्या में अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों को भाजपा की सदस्यता ग्रहण कराई। स्वागत के पश्चात कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्रीय अध्यक्ष ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार लगातार अल्पसंख्यक हितों के लिए कार्य कर रही हैं। उन्हें मुख्यधारा से जोड़ने के लिए योजनाओं का लाभ दिलाया जा रहा है। उन्होंने जनपद में अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों को पार्टी से जुड़कर मुख्य धारा में शामिल होने का आह्वान किया। इस मौके पर रचना हुसैन, अब्दुल हमीद, अब्दुल अहद भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *