500 और 100 रुपये के जाली नोट के साथ सपा का जिला पंंचायत सदस्य गिरफ्तार

लखनऊ।

गाजीपुर पुलिस ने जाली नोटोंं के कारोबार के आरोप में सपा के जिला पंंचायत सदस्य राजा मान सिंह को गिरफ्तार किया है। वह अयोध्या की मसौधा द्वितीय सीट से जिला पंंचायत सदस्य है। असली नोट लेकर उसके बदले में पांच गुना अधिक नकली नोट देने का झांसा देकर लोगों से ठगी करता था। नोटोंं की गड्डियों मेंं ऊपर तो असली नोट रखता था, लेकिन उसके नीचे उसी के आकार के कागज के टुकड़े लगा देता था। पुलिस ने रविवार रात उसे धर दबोचा।

इंस्पेक्टर गाजीपुर अनिल कुमार सिंह ने बताया कि राजा मान सिंह के खिलाफ विभिन्न थानों में 14 मुकदमें दर्ज हैं। वह अयोध्या के पुराकलंदर थानाक्षेत्र के सरियावा गांवं का रहने वाला है। उसके पास से एक स्कार्पियो कार भी बरामद की है। इसके अलावा एक थैला मिला है जिसमें कागज के टुकड़े मिले हैं। इसके अलावा 500 और 100 के कुछ नोट भी मिले हैं। पुलिस आरोपित से पूछताछ कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *