सपा के साथ विलय एवं गठबंधन के लिए पार्टी तैयार: लल्लन
फतेहपुर।
विधानाभा चुंनाव 2022 को लेकर प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया की समीक्षा बैठक प्रसपा कार्यालय में सम्पन्न हुई। जिसमें मुख्य अतिथि प्रदेश महासचिव एवं प्रयागराज मंडल प्रभारी लल्लन राय, प्रदेश महासचिव एवं जिला प्रभारी अरविंद यादव ने शिकरत करते हुए कार्यकर्ताओं से विधानासभा चुंनाव की तैयारी में जुट जाने का आह्वान किया।
रविवार को ताम्बेश्वर मोहल्ला स्थित प्रसपा कैम्प कार्यालय में जिलाध्यक्ष रामशरण यादव की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई। जिसमें मुख्य अतिथि प्रदेश महासचिव एवं प्रयागराज मंडल प्रभारी लल्लन राय, प्रदेश महासचिव जिला प्रभारी अरविंद यादव, प्रदेश सचिव शमशाद रहे। बैठक में प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव 2022 लेकर चर्चा की गई। बैठक के पश्चात पत्रकारों से बातचीत करते हुए प्रदेश महासचिव लल्लन यादव ने कहा कि प्रगतिशील समाजवादी पार्टी विधानसभा चुनाव के लिए तैयार है। जनपद में फ्रंटल संगठनों का गठन करने के साथ ही उनका विस्तार किया जा रहा है। विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन करने एवं विलय करने के विकल्प के साथ तैयार हैं। कहा कि पार्टी हर विधानसभा को 25 सेक्टर में बांटने के साथ प्रत्येक 5 सेक्टरों पर 1 जोनल प्रभारी को नियुक्त करेगी। इसी के साथ ही एक बूथ 15 यूथ का नारा देकर हर बूथ को मंज़बूत किया जाएगा। समाजवादी पार्टी से गठबंधन को लेकर उन्होंने कहा कि प्रसपा सभी समान विचारधारा वाली पार्टियों को साथ लेकर चलने के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि प्रगतिशील समाजवादी पार्टी सपा के साथ गठबंधन एवं विलय की बात दोहराने पर सहमत है। राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल यादव पर निर्णय निर्भर करता है। कहा कि भाजपा हटाओ के नारे के साथ प्रसपा विधानसभा चुनाव में उतरेगी। गठबंधन में प्रसपा 100 सीटों पर चुनाव लड़ने की मांग रखेगी। समझौते के तहत जनपद समेत प्रदेश के सभी जनपदों में एक दो सीटों की मांग की जाएगी। सम्मानजनक सीटे न मिलने की दशा में पार्टी सभी 403 विधानसभा सीट पर चुंनाव लड़ेगी। बताया कि विधानसभा शंखनाद को लेकर पार्टी 15 सितंबर से प्रदेश भर में रथ यात्रा निकालेगी और लोगो को पार्टी से जोड़कर विधानसभा चुनाव में सीटें हासिल करेगी। गैर भाजपा सरकार बनाने में प्रसपा अहम भूमिका अदा करेगी। इस मौके पर प्रदेश सचिव बीना पटेल, जिलाध्यक्ष प्रयागराज दीनानाथ यादव, पूर्व जिला अध्यक्ष एव पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जगनायक सिंह, समरजीत सिंह, अज़हर उद्दीन बब्बू आदि रहे।
