टीचर डे पर पीएम मोदी ने देश के शिक्षकों को दी बधाई

नयी दिल्ली ।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को शिक्षक दिवस पर शिक्षक समुदाय को बधाई दी और कहा कि यह प्रशंसनीय है कि शिक्षकों ने कैसे नए तरीके खोजे और यह सुनिश्चित किया कि कोरोना वायरस महामारी के दौरान भी छात्रों की शिक्षा जारी रहे। उन्होंने पूर्व राष्ट्रपति एस राधाकृष्णन को भी उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी। उनकी जयंती को ही शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाता है। मोदी ने ट्वीट किया, ”शिक्षक दिवस पर पूरे शिक्षक जगत को बधाई जिन्होंने हमेशा युवाओं के विचारों को पोषित करने में अहम भूमिका निभायी है।ÓÓ उन्होंने कहा कि यह प्रशंसनीय है कि शिक्षकों ने कैसे नए तरीके खोजे और यह सुनिश्चित किया कि कोरोना वायरस महामारी के दौरान भी छात्रों का शैक्षणिक सफर जारी रहे। प्रधानमंत्री ने एक अन्य ट्वीट में कहा, ”मैं डॉ. एस राधाकृष्णन की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि देता हूं और उनकी विशिष्ट विद्वता के साथ ही देश के प्रति योगदान को याद करता हूं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *