ट्रक एवं ट्रेलर भिड़ंत में दो व्यक्तियों की मौत

अजमेर।

राजस्थान में अजमेर के आदर्शनगर थाना क्षेत्र में ट्रक-ट्रेलर भिड़ंत में दो व्यक्तियों की मौत हो गई। पुष्ट जानकारी के अनुसार आदर्शनगर थानाक्षेत्र से निकलने वाले जयपुर-ब्यावर हाईवे पर मामा के ढाबे के पास शुक्रवार देर रात तेज गति से आमने सामने से आ रहे ट्रक एवं ट्रेलर में भीड़ंत हो गयी। दुर्घटना में दोनों वाहनों के आगे के हिस्से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गयी।
घटना में ट्रेलर सवार अलवर निवासी रईस पुत्र नसरू तथा ट्रक चालक सीकर थोई रूपपुरा निवासी योगेश पुत्र बाबूसिंह बुरी तरह जख्मी हो गये।
घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची आदर्शनगर थानापुलिस ने दोनों घायलों को एम्बुलेंस की सहायता से जवाहरलाल नेहरू चिकित्सालय पहुंचाया, जहां दोनों घायलों ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *