आपदा प्रभावितों तक शीघ्र मदद पहुंचाएं अधिकारी:  चौहान

विकासनगर।

आपदा प्रभावित क्षेत्र के दौरे पर पहुंचे क्षेत्रीय विधायक ने प्रभावितों को सहायता सामग्री बांटी। उन्होंने प्रभावितों को हर संभव मदद पहुंचाने का भरोसा दिलाया। साथ ही, पेयजल, ऊर्जा, कृषि, उद्यान आदि अधिकारियों को प्रभावित क्षेत्र में तत्वरित कार्रवाही के निर्देश भी दिए। गुरुवार को विधायक मुन्ना सिंह चौहान ने बिन्हार क्षेत्र के आपदा प्रभावित गांवों का दौरा किया। उन्होंने प्रभावित ग्रामीणों को सरकार की ओर से सूखा राशन आदि जरूरत का सामान प्रदान किया। साथ ही ग्रामीणों को हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। इसके बाद उन्होंने आपदा के दौरान क्षतिग्रस्त हुई किसानों की कृषि भूमि, पेयजल लाइनें, सडक़, बिजली की लाइनों आदि का निरीक्षण किया। उन्होंने मौके से संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए तत्वरित कार्रवाई के आदेश दिए। कहा कि क्षेत्र में सडक़, बिजली, पानी जैसी मूलभूत सुविधाएं तत्काल मुहैया कराई जाएं। उन्होंने मौके पर मौजूद नायब तहसीलदार से भी नुकसान का आंकलन कर क्षति की रिपोर्ट तैयार करने और प्रभावितों को जल्द से जल्द मुआवजा दिलाने की बात कही। इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख जसविंदर सिंह, नायब तहसीलदार जय सिंह सैनी, विनय पुंडीर, अंकित तोमर, खजान नेगी, संजय, संदीप चौहान, दिनेश तोमर, मंजीत चंदेल, बाबू सिंह, चमन नेगी, प्रदीप, आजाद तोमर, प्रवीन, गंभीर तोमर, किरन पाल, मुकेश, मनोज, राकेश, कलम सिंह, सुरेन्द्र चौहान आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *