उच्च शिक्षा डा.धन सिंह ने किया खिर्सू में निर्माणाधीन स्टेडियम का स्थलीय निरीक्षण
पौड़ी।
उच्च शिक्षा मंत्री डा.धन सिंह रावत ने श्रीनगर विधानसभा के तहत खिर्सू ब्लाक में निर्माणाधीन इंटर लॉकिंग टाइल्स, निर्माणाधीन स्टेडियम आदि का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यदाई संस्था को बेहतर गुणवत्ता के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। निरीक्षण करते हुए डा.धन सिंह रावत ने निर्माणाधीन स्टेडियम का निरीक्षण करते हुए अधिकारियों को निर्धारित समय पर निर्माण कार्य पूरा करने, नया ब्लॉक मुख्यालय बनाने के लिए भूमि का निरीक्षण करने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने स्थनीय लोगों का हालचाल भी जाना। कहा कि सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ ले। जिससे अपने ही क्षेत्र में स्वरोजगार कर अपनी आर्थिकी मजबूत कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि सरकार लगातार लोगों के हितों में कार्य कर रही है। कहा कि क्षेत्र में जो भी कार्य प्रगति पर हैं, उन्हें भी जल्द पूर्ण किया जाएगा। इस मौके पर अध्यक्ष राज्य सहकारी संघ मातबर सिंह रावत, ब्लाक प्रमुख एकेश्वर नीरज पांथरी, लखपत भंडारी, शिव सिंह, सुरेंद्र सिंह, हेमन्त सिंह, मनबर सिंह आदि शामिल थे।
