मकानों की कीमत दो प्रतिशत बढ़े

मुंबई।

देश में चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में मकानों की कीमतों में दो प्रतिशत की वृद्धि हुई है। रिजर्व बैंक (आरबीआई) की दस शहरों अहमदाबाद, बेगूलुरु, चेन्नई, दिल्ली, जयपुर, कानपुर, कोचि, कोलकाता, लखनऊ और मुंबई के आंकड़ों के आधार पर मंगलवार को जारी आवास मूल्य सूचकांक (एचपीआई) के अनुसार, वित्त वर्ष 2021-22 की पहली तिमाही में देश में मकानों की कीमतों में दो प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है।
एचपीआई के मुताबिक वित्त वर्ष 2020-21 की अंतिम तिमाही में मकानों की कीमत में 2.7 प्रतिशत और इसी वित्त वर्ष की पहली तिमाही में मूल्य में 2.8 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई थी। वहीं, तिमाही दर तिमाही के आधार पर चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में एचपीआई में 0.5 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। वहीं, मुंबई, दिल्ली, चेन्नई, कानपुर और लखनऊ में तिमाही आधार पर एचपीआई में गिरावट का रुख है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *