हाउस टैक्स जमा करने को लगा शिविर
देहरादून।
नगर निगम ने हाउस टैक्स जमा करने के लिए वार्डों में शिविरों का आयोजन शुरू कर दिया है। बुधवार राजेश्वरनगर फेज-1 सहस्रधारा रोड में शिविर लगाया गया। इसमें 182314 रुपये टैक्स जमा हुआ। हाउस टैक्स जमा करने पर लोगों को बीस फीसदी की छूट दी गई। टैक्स जमा करने को लेकर लोगों में खूब उत्साह दिखा। काउंटर पर लोगों की लाइन लग गई। कर अधीक्षक धर्मेश पैन्यूली ने बताया कि शिविर एक सप्ताह तक चलेंगे। शुक्रवार को वसंत विहार सोसाइटी क्लब में लगेगा। इसके बाद चार सितंबर को भवानी बालिका इंटर कॉलेज बल्लुपुर, छह को डोभालवाला, सात को पामसिटी कारगी, आठ को कालूमल्ल धर्मशाला राजा रोड, नौ को दुर्गा मंदिर सहस्त्रधारा रोड और 14 सिद्धेश्वर मंदिर केदारपुरम में शिविर लगेगा।
