जसपुर में बिजली चोरी के आरोप में 14 पर केस
काशीपुर।
एसडीओ पंकज कुमार ने कटिया डालकर बिजली चोरी के आरोप में 14 उपभोक्ताओं के खिलाफ पुलिस में तहरीर दी है। एसडीओ पंकज कुमार, जेई संदीप सामंत, लाइनमेन हरीश कुमार, बलिराम ने बीते दिनों नगर के कई मोहल्लों में छापा मारी की। इस दौरान 14 उपभोक्ताओं को कटिया डालकर बिजली चोरी करते पकड़ा। एसडीओ ने बताया कि बिजली चोरी करने पर दो महिलाओं समेत 14 लोगों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है।
