शिक्षकों को सम्मानित किया
रुडक़ी।
दिल्ली रोड स्थित आनंद स्वरूप सरस्वती विद्या मंदिर में शिक्षकों का सम्मान समारोह कार्यक्रम आयोजित किया गया। सम्मान कार्यक्रम करने वाले नितिन शर्मा ने बताया कि पांच सितंबर तक शहर के अलग-अलग स्कूलों में जाकर शिक्षकों का सम्मान समारोह किया जाएगा। उन्होंने कहा कि गुरु-शिष्य परंपरा भारत की संस्कृति का एक अहम और पवित्र हिस्सा है। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य अमरदीप, उप प्रधानाचार्य कलीराम भट्ट सहित विद्यालय स्टाफ उपस्थित रहा।
