निजी स्कूल संचालकों ने की आर्थिक पैकेज की माँग
रुडकी।
कोविड-19 की वजह से स्कूल संचालकों ने सरकार से आर्थिक पैकेज की मांग की है। कस्बे व क्षेत्र के स्कूल संचालकों का प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री से मिला। रुडक़ी विधायक प्रदीप बत्रा, वीपीएस स्कूल प्रबंधक लाहौर सिंह, झबरेड़ा स्थित एंबीशन स्कूल प्रबंधक विश्वास सिंह, सूर्या एकेडमी स्कूल प्रबंधक ईशम सिंह चौहान ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र में नेटवर्क सही ना होने के कारण ऑनलाइन शिक्षण बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। ऑनलाइन शिक्षण प्राप्त करने वाले अधिकतर छात्रों द्वारा शिक्षण शुल्क नहीं दिया गया है। ग्रामीण परिवेश के विद्यालय कर्मचारियों का वेतन देने व स्कूलों के विद्युत बिल आदि का भुगतान करने में असहाय महसूस कर रहे हैं। स्कूल बंद होने की वजह से स्कूल ट्रांसपोर्ट का पूर्ण टैक्स माफ किया जाना चाहिए। इस अवसर पर जावेद, कुलदीप त्यागी, अजीत सिंह, राकेश कुमार, डॉ. निर्भय सिंह आदि प्रतिनिधिमंडल में शामिल थे।
