पौड़ी परिसर में छात्रसंघ पदाधिकारियों ने खुद को कैद किया

पौड़ी। गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय के बीजीआर परिसर पौड़ी में छात्र संघ पदाधिकारियों ने बुधवार को विभिन्न मांगों को लेकर परिसर के प्रशासिनक भवन के मुख्य गेट पर तालाबंदी कर धरने पर बैठ गए। इस दौरान छात्रनेताओं ने प्रशासनिक भवन ने खुद को कैद कर लिया। कहा कि जल्द ही उचित निर्णय नहीं लिए जाने पर वह आत्मघाती कदम भी उठाने को तैयार रहेंगे। इस दौरान आक्रोशित छात्रसंघ पदाधिकारियों ने कहा कि परिसर में कई समस्याओं से छात्र-छात्राओं को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। बुधवार को पौड़ी परिसर के प्रशासनिक भवन में तालेबंदी करते हुए छात्रसंघ अध्यक्ष अंकित नौटियाल आदि ने कहा कि परिसर की रोड पिछले काफी समय से बदहाल पड़ी हुई है। साथ ही परिसर के भीतर स्ट्रीट लाइट, शौचालय निर्माण व मरंमत, पेयजल आदि की समस्याएं बनी हुई है। कई बार परिसर निदेशक से लेकर कुलपति को अवगत कराने के बाद भी समस्या का हल नहीं निकाला जा रहा है। जिससे परिसर में अध्यनरत छात्र-छात्राओं को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। छात्र संघ पदाधिकारी निर्माण कार्य देखने वाले अफसर को श्रीनगर विश्वविद्यालय से पौड़ी परिसर बुलाने की मांग पर अड़े रहे। वहीं, इधर, परिसर के निदेशक डा.प्रभाकर बडोनी ने कहा कि परिसर की रोड का डामरीकरण को लेकर टेंडर कर दिए गए है। बरसात के चलते इन दिनों डामरीकरण नहीं हो पा रहा है। छात्रों की हर समस्या हल करने के लिए प्रयास किए जा रहे है। धरना प्रदर्शन करने वालों में कोषाध्यक्ष दिवाकर सिंह, सचिव मुकुल, यूआर अमन कुमार, कनिष्क पोखरियाल आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *