पीडि़ता ने दारोगा पर घर में घुसकर गाली देने का लगाया आरोप
सकरन ।
थाना क्षेत्र के अन्तर्गत राजिया खातून पत्नी मेराज निवासी मनकौड़ा मजरा मडोर थाना सकरन ने दरोगा राम अवध चैहान पर पुरुषों की ना मौजूदगी में घर में घुसकर महिलाओं को गाली देने का आरोप लगाया। रजिया खातून के ससुर इसराइल, जिब्राइल, मिकाइल पुत्र गढ़ अलीशेर निवासी मनकौड़ा गांव के ही आजाद पुत्र मोहर्रम अली से खेती के बंटवारे को लेकर विवाद था। जिसमें आजाद पुत्र मोहर्रम अली द्वारा मेड़बंदी करवाने के लिए तहसील स्तर पर कार्यवाही की उप जिलाधिकारी की लहरपुर के आदेशानुसार लेखपाल अनिल कुमार ने मौके की पैमाइस करके इसराइल के खेत में जितना फालतू हिस्सा था उसको छुड़वा दिया। इसके बावजूद 252, 21 का मुकदमा इसराइल जिब्राइल मिकाइल पर पंजीकृत कर दिया गया। जिसकी जानकारी पीडि़त व्यक्ति को नहीं थी। थाना सकरन दरोगा रामअवध चैहान पीडि़त व्यक्ति के घर पहुंचे घर पर केवल महिलाएं थी और बताया आप लोगों पर 252, 21 का मुकदमा दर्ज है लेकिन आप लोग अभी तक जमानत क्यों नहीं करवाई तो महिलाओं ने कहा मुझको जानकारी नहीं थी और घर में कोई नहीं है जब कोई घर में आ जाएगा तो हम बता देंगे। लेकिन राम अवध दरोगा गेट खोल करके घर में घुसकर मेराज की पत्नी रजिया खातून और मेराज की मां जाफरी को अभद्र भाषाओं की गालियां दी। जो जिसकी जानकारी राजिया खातून के पति मेराज ने सकरन एसएचओ पुलिस पुष्पराज कुशवाहा को दी। जिसकी जानकारी पुलिस अधीक्षक को अवगत कराया और उत्तर प्रदेश लखनऊ मुख्यमंत्री को आईजीआरएस के माध्यम से अवगत कराया।
